सूरौठ निवासी प्रशिक्षु डीएसपी को मुख्यमंत्री ने स्वॉर्ड ऑफ ऑनर पुरस्कार से किया सम्मानित

Jul 15, 2023 - 05:37
Jul 16, 2023 - 18:02
 0
सूरौठ निवासी प्रशिक्षु डीएसपी को मुख्यमंत्री ने स्वॉर्ड ऑफ ऑनर पुरस्कार से किया सम्मानित

करौली: कस्बा सूरौठ निवासी प्रशिक्षु डीएसपी कृष्ण राज जांगिड़ को जयपुर पुलिस अकैडमी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वॉर्ड ऑफ ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया है। सूरौठ के प्रमोद तिवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया। सूरौठ जांगिड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महादेवा जांगिड़ के पुत्र कृष्णराज जांगिड को यह पुरस्कार राजस्थान पुलिस एकेडमी में डीएसपी पद के प्रशिक्षण के दौरान अर्जित की गई विशेष उपलब्धियों के लिए दिया गया है। कृष्ण राज जांगिड़ ने पिछले वर्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आर ए एस परीक्षा में सफलता अर्जित की थी तथा उन्हें राजस्थान पुलिस सेवा अधिकारी की रैंक मिली थी।

पुलिस अकैडमी जयपुर में आयोजित हुए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रशिक्षु डीएसपी कृष्ण राज जांगिड़ को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अवार्ड एवं पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। कृष्णराज को मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश स्तरीय पुरस्कार दिए जानेेे पर सूरौठ क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

NewsDesk Mission Ki Awaaz Is An News Media Company Founded By Bhupendra Singh Sonwal.