सूरौठ तहसील क्षेत्र के गांवों में पंहुची भाजपा की जन आक्रोश रैली

Jul 15, 2023 - 05:34
Jul 20, 2023 - 06:45
 0
सूरौठ तहसील क्षेत्र के गांवों में पंहुची भाजपा की जन आक्रोश रैली

सूरौठ, करौली: राज्य की कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश रैली में शुक्रवार को खेड़ा जमालपुर मंडल के जगर,शेरपुर में चौधरी चरण सिंह पार्क में खीपकापुरा ,खैरटा,मोठियापुरा,मीना दांत का पुरा,फ़ैलीपुरा, कोटरी पालनपुर, खेड़े जमालपुर आदि अनेकों गांवों मे भाजपा नेताओं ने नुक्कड़ सभा आयोजित कर गहलोत सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे ओ पी सैनी ने प्रदेश व विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था ठप होने से आमजन के त्रस्त होने, केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कांग्रेस की गहलोत सरकार द्वारा योजनाओं का नाम बदलकर झूठी बाही बाही लूटने,किसानों का कर्ज माफ नही करने,बेरोजगारी भत्ता नही देने का आरोप लगाया गया। उन्होने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की तानाशाही सरकार को बदलकर भाजपा का परचम लहराने की अपील की गई। जन आक्रोश रैली निकालने के साथ नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस सरकार की रीति-नीतियों का कोसा गया इस मौके पर कैलाश चन्द शर्मा अशोक सिंह धावई धीरेंद्र बैंसला खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह डागुर महामंत्री नाहर सिंह डागुर भूरसिह गुर्जर बाबू सिंह डागुर शेरपुर मासलपुर मंडल अध्यक्ष बालकिशन पनवारीया आदि उपस्थित रहे।राज्य की कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश रैली में शुक्रवार को खेड़ा जमालपुर मंडल के जगर, शेरपुर में चौधरी चरण सिंह पार्क में खीपकापुरा ,खैरटा, मोठियापुरा,मीना दांत का पुरा,फ़ैलीपुरा,कोटरी पालनपुर, खेड़े जमालपुर आदि अनेकों गावो मे भाजपा नेताओं ने नुक्कड़ सभा आयोजित कर गहलोत सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे ओ पी सैनी रिटायर आईएए ने प्रदेश व विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था ठप होने से आमजन के त्रस्त होने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कांग्रेस की गहलोत सरकार द्वारा योजनाओं का नाम बदलकर झूठी बाही बाही लूटने,किसानों का कर्ज माफ नही करने,बेरोजगारी भत्ता नही देने का आरोप लगाया गया। उन्होने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की तानाशाही सरकार को बदलकर भाजपा का परचम लहराने की अपील की गई। जन आक्रोश रैली निकालने के साथ नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस सरकार की रीति-नीतियों का कोसा गया।

इस मौके पर कैलाश चन्द शर्मा अशोक सिंह धावई धीरेंद्र बैंसला खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह डागुर महामंत्री नाहर सिंह डागुर भूरसिह गुर्जर बाबू सिंह डागुर शेरपुर मासलपुर मंडल अध्यक्ष बालकिशन पनवारीया आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Omprakash Verma Omprakash Verma Is A Journalist And Co-Editor Of Mission Ki Awaaz.