प्रदेश स्तरीय मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह 25 को होगा आयोजित

Jul 15, 2023 - 05:34
Jul 20, 2023 - 06:47
 0
प्रदेश स्तरीय मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह 25 को होगा आयोजित

Bharatpur: बौद्घ जागृति मंच सेवा संस्थान के तत्वाधान में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ जिसमे यह निर्णय लिया गया कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र मे कार्यरत संस्था बौद्ध जागृति मंच सेवा संस्था द्वारा 25 दिसंबर 2022 को अपना 19 वां प्रदेश स्तरीय प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा के अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी (कोरोनाकाल् को छोड़कर) (शिक्षा सत्र 2021-2022) अनुसूचित वर्ग की सभी जातियों के कक्षा 10 वी मे 80%, 12 वीं मे 75%, स्नातक एव स्नातकोत्तर मे 65% व अधिक अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा। जिसमे छात्राओं को 5% की विशेष रियायत दी गई है। उक्त के अतिरिक्त IIT, मेडिकल व अन्य उच्च तकनीकी शिक्षा धारकों का भी सम्मान किया जायेगा। संस्था द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग मे नव नियुक्त एव सेवानिवृत कर्मचारी - अधिकारियों (दिसंबर 2021 से नवंबर 2022 तक) को भी सम्मानित किया जायेगा।

रमेश चंद वर्मा ने बताया कि इस कार्य मे सहयोग के लिए राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। जिसमे संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश पिप्पल, महासचिव महेन्द्र सिंह बावेन व अन्य पदाधिकारी देवी राम तराना, मनोज तामेश, भूदेव मथुरिया, सुबह सिंह एव संतोष कुमार मोरोली ने उपस्थित होकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया एव रणनीति बनाने मे सहयोग किया । संस्था के शिक्षा सचिव रामकुमार वर्मा के अनुसार अंकतालिकाओं के संग्रहण के लिए प्रत्येक तहसील पर टीम नियुक्त की गई है साथ ही जिला स्तर पर भी कई केंद्र बनाये गये है। उक्त अंकतालिकाये 20 दिसंबर तक ही स्वीकार की जाएगी। अतः सभी प्रतिभागी अपनी अंकतालिकाएं एव कर्मचारी - अधिकारी अपने नियुक्ति पत्र या विभागीय दस्तावेज नियत तिथि तक संस्था पदाधिकारियों के पास जमा करवा दे।

संस्था महासचिव विमल कुमार ने बताया कि भरतपुर जिले कि सभी तहसीलों के विद्धालयों एव कालेजों के संस्था प्रधानों को भी पत्र द्वारा निवेदन किया गया है कि वो अपनी संस्था के पात्र बच्चों को सूचित कर कार्यक्रम मे सम्मान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।

सभा मे सतीश स्टोन, तेज सिंह, रमेश चंद वर्मा, विमल कुमार, मोहन सिंह, लक्ष्मी नारायण वर्मा, प्रकाश सकीत, राम हंस, अभिषेक सिंह, पूरन सिंह, नरेन्द्र करदम्ब, मुकेश पार्षद, साहब सिंह तेहरिया, डा0 राम प्रसाद, शिवचरण मधुकर, डा0 हरदेव तराना, कुंवर चंद, डा0 दीपक कुमार, हेड कंस्टेबल ब्रज लाल, बृज लाल परनामी, साधुराम् वर्मा, धर्म सिंह, मुकेश बौद्ध, आर0 सी0 बौद्ध, डा0 सुन्दर सिंह, राजेंद्र कुमार भंडारी, रामेश्वर प्रसाद बिडयारी, पूरन सिंह (मलेरिया विभाग), राजेंद्र सिंह (मेडिकल विभाग) एव सतीश पिल्लई उपस्थित रहे।
सभा का संचालन प्रचार - प्रसार सचिव साहब सिंह तेहरिया ने किया एव आभार संस्था संरक्षक सतीश स्टोन ने प्रकट किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow