VDO संघ का लगातार आंदोलन जारी है, सरकार के महंगाई कैंप का किया बहिष्कार

Jul 15, 2023 - 05:37
Nov 10, 2023 - 09:05
 0
VDO संघ का लगातार आंदोलन जारी है, सरकार के महंगाई कैंप का किया बहिष्कार

रायपुर, भीलवाड़ा: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की रायपुर ब्लॉक शाखा ने सरकार से 7 सूत्रीय मांग पर हुआ समझौते लागू करने की मांग को लेकर असहयोग आंदोलन कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत महंगाई राहत शिविर का लगातार बहिष्कार कर रहें हैं पंचायत समिति में धरना दे रहे हैं।

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण लाल सालवी अनुसार संघ की 7 सूत्रीय मांगों पर सरकार की ओर से किया समझौता लागू नहीं किया गया। जिस पर संघ पूरे प्रदेश में असहयोग आंदोलन कर रहा है। जिसके अन्तर्गत स्थानीय ब्लॉक शाखा ने महंगाई राहत कैंप का भी बहिष्कार किया। पंचायत समिति परिसर में अनिश्चितकालीन आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। जब तक सात सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा किए गए समझौतों को लागू नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ रायपुर के अध्यक्ष नारायण लाल सालवी, कोषाध्यक्ष वेदपाल यादव, मंत्री उदयभान, गणपत सिंह, मोहन सिंह, सचिन चौबे, अशोक मारू सहित सभी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jyoti Singh Jyoti Singh A Senior Journalist And Co-Founder Of Mission Ki Awaaz.