चिनायटा में आयोजित हुई चौबीसा ब्राह्मण समाज की बैठक में सर्वसम्मति से करवाया चुनाव

प्रकाश नारायण सहारिया चौबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष निर्वाचित

Jul 11, 2023 - 00:25
Jul 11, 2023 - 08:17
 0
चिनायटा में आयोजित हुई चौबीसा ब्राह्मण समाज की बैठक में सर्वसम्मति से करवाया चुनाव

सूरौठ, करौली: चौबीसा ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को गांव चिनायटा स्थित चामुंडा देवी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जटवाड़ा के पूर्व सरपंच प्रकाश नारायण सहारिया को सर्वसम्मति से चौबीसा ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान चौबीसा अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने की। निर्विरोध चुनाव के पश्चात निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने नवनिर्वाचित चौबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया को विधिवत रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चौबीसा ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि गांव चिनायटा स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे चौबीसा क्षेत्र के ब्राह्मण समाज की बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर की गई। बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक चौबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष का चुनाव करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान सभी ने आम सहमति से अध्यक्ष का चुनाव करने का निर्णय लिया। समाज के लोगों ने जटवाड़ा के पूर्व सरपंच प्रकाश नारायण सहारिया को चौबीसा अध्यक्ष चुनने की सहमति जताई। इसके पश्चात निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने सहारिया को निर्विरोध चौबीसा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। नवनिर्वाचित चौबीसा अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया को पूरी निष्ठा के साथ पद का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

बैठक में चौबीसा ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास शर्मा खेड़ी हैवत, महेश चंद शर्मा हुक्मी खेड़ा, सूरौठ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, यतेंद्र सहारिया जटवाड़ा, श्रीलाल कटारा सौमली, चौबीसा ब्राह्मण समाज के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद उपाध्याय ढिंढोरा, बाबूलाल कटारा, पूर्व महामंत्री हरीश शर्मा, भागीरथ शर्मा, हुक्मी खेड़ा के पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा, चौबीसा ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी, ब्रह्मानंद शर्मा हुक्मी खेड़ा, गजानंद शर्मा जटवाड़ा,  सूूरौठ ब्राह्मण समाज के सह सचिव नरेंद्र बाबा, मनोज शर्मा जगर, रमेश चतुर्वेदी ढिंढोरा, ओमप्रकाश पाराशर भुकरावली, देवकीनंदन शास्त्री जटवाड़ा, ढिंढोरा सरपंच प्रतिनिधि गंगा प्रसाद बंडा, मदनमोहन शर्मा शेरपुर, भरोसी बाबा जटवाड़ा, राधेश्याम शर्मा हुक्मी खेड़ा, नरेंद्र शर्मा, रामअवतार शर्मा हुक्मीखेड़ा, छगन सहारिया, रूपेंद्र शर्मा खातीपुरा, सुनील शर्मा हुक्मी खेड़ा, बबलू तिवाड़ी, प्रकाश भारद्वाज ढिंढोरा, रामप्रताप पाराशर, ललित शर्मा, राजगिरीश सहारिया, विजय शर्मा, राधा मोहन शर्मा, गोविंद मामा ढिंढोरा, हेमंत शर्मा हुक्मी खेड़ा, रमेश उपाध्याय ढिंढोरा, गंगाराम शर्मा, गुलाब शर्मा जगर, भारत शर्मा जटवाड़ा, सतीश सहारिया, भगवान सहाय शर्मा, महंत सतीश शर्मा ढिंढोरा, रमेश पाठक जेवर, चंद्रशेखर गुलपाडिया सोनपाल का पुरा, रमन सौमली सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की। ब्राह्मण समाज के लोगोंं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया का साफा एवंं मालाएं पहना कर अभिनंदन किया। इसके अलावा निवर्तमान अध्यक्ष महेश चंद शर्मा का भी साफा माला पहनाकर सम्माान किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Omprakash Verma Omprakash Verma Is A Journalist And Co-Editor Of Mission Ki Awaaz.