बौद्ध जागृति मंच सेवा संस्था ने किया डॉ. गर्ग का अभिनंदन समारोह आयोजित

भरतपुर जिले मे कार्यरत सिरमौर संस्था बौद्ध जागृति मंच ने राज्यमंत्री डा गर्ग का नागरिक अभिनन्दन किया।

Sep 24, 2023 - 21:16
Sep 24, 2023 - 21:16
 0
बौद्ध जागृति मंच सेवा संस्था ने किया डॉ. गर्ग का अभिनंदन समारोह आयोजित

भरतपुर: संस्था के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा बालिका छात्रावास के लिए निशुल्क भू खंड के लिए आवेदन किया था जिसे केबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव व राज्यमंत्री डा सुभाष गर्ग ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए रियायत दर पर संस्था को दिलवाया। इस उपलक्ष्य मे संस्था द्वारा एक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम मे मंचासीन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि भरतपुर मे छोटे से स्तर से शुरु हुई संस्था बौद्ध जागृति मंच सेवा संस्था आज जिले ही नही प्रदेश की अग्रणी संस्था बन गई है जो धरातल पर समाज सेवा का कार्य कर रही है। मंचासीन वार्ड 49 के पार्षद और पार्षद किशनपाल ने संस्था द्वारा किये गये समाज सेवा और परीक्षार्थी बच्चो के लिए किये गये कार्यों के लिए सराहना की।

राज्यमंत्री डा सुभाष गर्ग ने संस्था की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था और संस्था से जुड़े लोग ईमानदारी से कार्य कर रहे है और संस्था बेहतरीन तरीके से समाज उत्थान व गरीब बच्चों के लिए कार्यरत है। संस्था की मांग पर डा सुभाष गर्ग ने संस्था को जमीन 10% से निशुल्क करवाने का आश्वासन भी दिया साथ ही संस्था को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ने संस्था के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम मे पधारे विशिष्ठ अथितियों विक्रम सिंह सोगरवाल, अध्यक्ष सूर्या सिटी, सुरेंद्र मदेरना चंद्रा रेजिडेंसी, संजय चौधरी, गिर्राज रेजिडेन्सी, मंगतु राम बसवाड़ा खटीक समाज, कन्हैया लाल धोबी संत गाड़गे समिति, लक्ष्मण कैन अध्यक्ष जिला जाटव महासभा, राजकुमार पप्पा, संरक्षक जाटव समाज, सतपाल सिंह अध्यक्ष गवारिया सिख समाज, भागीरथ राम प्रिंसिपल वैज्ञानिक, डा मोहन लाल दौतानिया वरिष्ठ वैज्ञानिक, सरसो अनुसन्धान दा आदि का भी सम्मान किया। कार्यक्रम मे सिख समाज के प्रतिनिधि सुरजीत सिंह छाबड़ा, विजय सिंह संरक्षक शिक्षक संघ, हुक्म सिंह सरपंच, रामदयाल थानेदार, प्रिंसिपल सुनीता सिंह, डा राकेश डागुर, डा योगेश गुप्ता, कविता वर्मा, कविता चौधरी, हेमलता, मिथलेश ओझा, मनीषा औझा, सुनीता वर्मा, सरोज झा ने भी मंत्री जी का सम्मान किया।

मंच के संरक्षक सतीश स्टोन, कोषाध्यक्ष तेज सिंह, महासचिव विमल कुमार, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, रामहंस, पूरन सिंह, शिक्षा सचिव रामकुमार वर्मा, कुंवर चंद, लक्ष्मी नारायण वर्मा, डा वरुण शिवांकुर, डा पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप।कुमार, उत्तम फोटोग्राफर, अभिषेक सिंह, प्रेम सिंह, दिगंबर सिंह, टिंकू सिंह रघुवीर सिंह परनामी, हुकम सिंह सरपंच, साहब सिंह, धर्म सिंह, राकेश जाटव चांदवारी, डा हरदेव तराना, करण सिंह वैद्ध, दिनेश आटिया, डा सुखचंदी राम्, पूरन सिंह, दैनिक सीमांत रक्षक,बहुजन इंडिया न्यूज से पत्रकार श्याम सुन्दर वर्मन, आदि ने राज्यमंत्री डा सुभाष गर्ग का माला, साफा, भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन मनोज विमल व रमेश चंद वर्मा ने किया। आभार तेज सिंह ने व्यक्त किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow