जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

Jul 15, 2023 - 05:35
Jul 19, 2023 - 13:51
 0
जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

हजारों जरूरतमंदों कंबल किए वितरित

भरतपुर: बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बसपा सुप्रीमो मायावती का 67 वा जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस समारोह के रूप में बढ़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर व बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब की तस्वीर पर मालार्पण कर की। जिसमे मुख्य अतिथि डॉ अशोक सिद्धार्थ पूर्वराज्यसभा सदस्य, केंद्रीय कोडिनेटर रहें। जिनका स्वागत 51 किलों की माला पहनाकर, हाथी भेंट कर किया गया। उसी क्रम में मुख्य अतिथि, कार्यकर्ताओं ने बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन का केक काटा और जरूरतमंदों, गरीब व असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया।

मुख्य अतिथि डॉ अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन बहुत ही शालीनता और साधारण तरीके से गरीब व बेसहारा लोगों के साथ मनाया गया है। तथा बोलते हुए कहा कि मायावती के शासन याद करों जैसा शासन उत्तर प्रदेश में बहन मायावती ने दिया यदि ऐसा शासन राजस्थान प्रदेश में मिले तो शायद बहुत कुछ बदलाव आ जाएगा। राजस्थान प्रदेश आज अपराध प्रदेश बन चुका है जहां गुंडों और अपराधियों को खुली छूट मिल चुकी हैं आज भी राजस्थान में गरीब,मजदूर, दलित,अल्पसंख्यक समुदाय तथा अन्यपिछड़ा वर्ग के साथ जो आज भी जाति धर्म के नाम पर अन्याय अत्याचार ,होता है उसका बदला आपको सरकार बदलकर लेना होगा। बहन मायावती ने अपने शासन काल में उत्तर प्रदेश में 1 लाख 45 हज़ार गुंडों को गुंडा एक्ट लगाकर जेल में बंद किए थे तथा बाकी बचे गुंडे बहन के डरकर प्रदेश छोड़कर भाग जाते थे। जब तक मायावती की सरकार रहीं, उनकी वापस आने की हिम्मत नहीं पड़ी। बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बदलाव और कानून व्यवस्था की बात करती है लेकिन बदलाव किसी प्रकार का कुछ नहीं है। कानून व्यवस्था आज भी बेकार है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों को समझना होगा कि बहन जी का शासन कैसा रहा। अबकी बार यदि जनता उसी प्रकार का शासन चाहती है। तो अब की बार 2023 के विधानसभा चुनाव में बसपा को मौका देख कर देखें। फिर देखना प्रदेश में खुशहाली आएगी। जिलाध्यक्ष मोती सिंह पार्षद ने बताया कि बहन जी के 67वें जन्मदिन पर केक काटकर गरीबों जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर जनकल्याणकारी दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बहुजन गायक मंजीत मेहरा ने अपनी प्रस्तुति दी।

इस मौके पर शेर सिंह कुशवाह, रामकिशोर भट्टपुरा, राजवीर बेसला,कुमरपाल सैन, विजयराम, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह सोना, अंकुर गौतम, कांता देवी, विजेंद्र देशवाल, सुमन चाहर, अरशद खान, खुर्शीद खान, उदय सिंह ठेकेदार, विष्णु सैनी, खेमकरण तोली,मोनू सिंह होडलिया, कैलाश गौतम सुखदेव, अरविंद कुलवारिया आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow