पन्ना जिले में अगले शिक्षा सत्र से कृषि महाविद्यालय शुरू किया जाएगा

Jul 15, 2023 - 05:29
Sep 9, 2023 - 19:20
 0
पन्ना जिले में अगले शिक्षा सत्र से कृषि महाविद्यालय शुरू किया जाएगा

पन्ना, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रदेश के विकास के लिए उद्योग आवश्यक है। कृषि क्षेत्र में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है, प्रदेश देश में गेहूं के उत्पादन में नंबर वन हो गया है। उन्होंने कहा सरकार कृषि क्षेत्र में जितना आवश्यक है, हर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। श्री चौहान ने कहा युवाओं को रोजगार देने के लिए खेती के साथ उद्योग आवश्यक है। उन्होंने कहा खेती के साथ प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर के उद्योग लगाए जाएंगे। श्री चौहान आज पन्ना जिले के हरदुआ केन में सीमेंट प्लांट का लोकार्पण कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा प्रदेश में इन्वेस्टर मीट होने जा रही है, इसमें विश्व के अनेक देशों से उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश के विकास में हरसंभव सरकार लगातार काम कर रही है, पन्ना जिले में उद्योग की अनंत संभावनाएं हैं। जो भी सहयोग आवश्यक होगा, सरकार हर सुविधाएं देने के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार के साथ ही यहां की जनता भी उद्योग पतियों को उद्योग लगाने में सहयोग करेगी, उद्योग आने से क्षेत्र में समृद्धि आती है, यहां हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेंगे। श्री चौहान ने कहा उद्योग से क्षेत्र की आर्थिक दशा आने वाले समय में बदल जाएगी और क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। सिंघानिया ग्रुप ने जन सुविधाएं बढ़ाने के लिए जो काम किया है, इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा अब पन्ना जिले में नए युग की शुरुआत होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा पन्ना जिले में अगले शिक्षा सत्र से कृषि महाविद्यालय शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा उद्योग मैं यहां स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। श्री चौहान ने कहा यहां आईटीआई सिंघानिया ग्रुप द्वारा प्रारंभ की जा रही है, इसमें स्थानीय युवाओं को काम सिखाए जाएंगे और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

कार्यक्रम में उद्योग नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने सिंघानिया परिवार को बधाई देते हुए कहा के सीमेंट फैक्ट्री का प्लांट रिकॉर्ड अवधि में तैयार किया और आज उत्पादन प्रारंभ किया यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा 135 वर्ष पूर्व जब इस समूह की नींव रखी गई थी, उस परिकल्पना को साकार करने का चरण है। पन्ना में यह सिर्फ शुरुआत है, आगाज है, अभी तो अंजाम बाकी है।

इस अवसर पर खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा पन्ना जिले के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, जो आज यह उद्योग हमें मिला है। मप्र के मुख्यमंत्री के सफल आर्थिक नीति का यह परिणाम है।
उन्होंने कहा अब पन्ना उद्योग विहीन नहीं रहा। सिंघानिया ग्रुप बधाई का पात्र हैं, जो कोविड काल के बाबजूद 18 माह में ही प्लांट तैयार हुआ है। इस उद्योग से स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेष अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा ने सिंघानिया परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा पन्ना जिले को उद्योग की श्रेणी में खड़ा कर दिया और यह सौगात दी है। उन्होंने कहा जेके सीमेंट प्लांट से पन्ना को कई प्रकार की सौगातें मिली है,कम्पनी ने शिक्षा, स्वस्थ्य, पर्यावरण, जलसंरक्षण के क्षेत्र में भी कार्य किया है। सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा रोजगार के अवसर के अलावा हर तरफ क्षेत्र का विकास होगा। सब ने मिलकर प्रयास किये तभी यह विकास के नए आयाम शुरू हुए। मध्यप्रदेश में पन्ना जिला अपना स्थान बना रहा है। पूरे मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में पन्ना अव्वल रहा, सबसे ज्यादा पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व में आए।

कार्यक्रम में जेके सीमेंट कंपनी के सीईओ माधव सिंघानिया ने मुख्यमंत्री जी और सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने सीमेंट का उत्पादन बढ़ाने की नीति पर अपनी बात विस्तार से रखी। कार्यक्रम में पवई विधायक प्रहलाद लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामबिहारी चैरसिया, सिंघानियां ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. राघवपत सिंघानियां ग्रुप के पदाधिकारी के साथ ही कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा सहित कंपनी के अधिकारी गणमान्य नागरिक सम्मानीय मीडियाजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना जिले के अमानगंज के देवरा गांव स्थित जेके सीमेंट प्लांट का लोकार्पण कन्या पूजन से किया और कन्याओं को उपहार भेट किए।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पन्ना में कम्पनी प्रबन्धन द्वारा बोकेशन ट्रेनिंग सेंटर, आई टी आई पन्ना का शिलान्यास किया तदोपरांत जे के सीमेंट पन्ना का अनावरण किया। उन्होंने बटन दबाकर प्लांट से पहले ट्रक को लोडकर रवाना किया गया,कम्पनी द्वारा अपने पहले उत्पाद 500 बोरी सीमेंट को धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पवई की प्रसिद्ध कलेही माता मंदिर के लिए भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बटन दबाकर कम्पनी के पहले बेग पेकिंग का भी अनावरण किया। जेके सीमेंट द्वारा अमानगंज अस्पताल के लिए एम्बुलेंस भी भेंट की जिसको मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

NewsDesk Mission Ki Awaaz Is An News Media Company Founded By Bhupendra Singh Sonwal.