विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा संग्रहालय आमजन के लिए उपयोगी

Dec 29, 2023 - 20:33
Dec 29, 2023 - 20:35
 0
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा संग्रहालय आमजन के लिए उपयोगी

जयपुरराजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधानसभा के राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय और कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का अवलोकन किया। विधान सभा के प्रमुख सचिव  महावीर प्रसाद शर्मा ने क्लब में बनाये गये तरणतालरेस्टोरेंटसेमिनार हॉलपुस्तकालयखेल-कूद गतिविधियां सहित अतिथि गृह के बारे में देवनानी को जानकारी दी।

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने क्‍लब परिसर में पर्याप्त पेड़-पौधे लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने क्लब के सेमिनार हॉल में व्याख्यान के लिए डिजिटल संसाधनों और अन्‍य आवश्यक व्यवस्थाओं को अद्यतन करने के निर्देश दिये।

देवनानी ने संग्रहालय में मॉडल्स को देखा। संग्रहालय मे दृश्य-श्रव्य माध्यम से किये जा रहे प्रदर्शनों को भी  देखा। देवनानी ने कहा संग्रहालय आमजन के लिए उपयोगी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की संग्रहालय को शहर के पर्यटन सूची में शामिल कराया जाएताकि बाहर से आने वाले पर्यटक भी इसे देखने आ सके। उन्होंने क्लब की जानकारी के संबंध में फोल्डर प्रकाशित करने के भी निर्देश दिए।

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी से शुक्रवार को विधान सभा में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक परनामी ने शिष्‍टाचार मुलाकात की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Vinod Tatiwal Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz State President of JK Foundation. Contact No. - 8562884115