रामजी आए है खुशियां लाए है । सरिता सिंह गोरखपुर

Jan 22, 2024 - 19:59
Jan 22, 2024 - 20:13
 0
रामजी आए है खुशियां लाए है  । सरिता सिंह गोरखपुर
फोटो : सरिता सिंह गोरखपुर

( 1- शीर्षक )

राम जी आए हैं खुशिया लाए हैं।

जाने कितने वर्षों बाद खुशी का यह दिन आया है

अवधपुरी की मेहराबों में केसर ध्वज लहराया है ।

 सूनी आंखें पथरायी उनमें प्रकाश जो छाया है

500 वर्षों के संघर्षों का परिणाम ये पाया है ।

जाने कितना खून गिरा बिछड़े कितने घर बारो से

लोग तमाशा देख रहे थे गलियों और चौबारों से ।

बेगुनाह बच्चे औरत सब मारे जाते खूनी दंगों में

तब शीश कटाया संतों ने मंदिर मस्जिद की जंगो में ।

जब हाथ पे हाथ धरे ते ..सारे नेता मंत्री व्यापारी 

लूट पाठ करते विद्रोही जनता थी बेचारी ।

बन कल्कि अवतार ये देखो मानव रूप में आया है

 बड़े संघर्षों के बाद अयोध्या में भगवा फहराया है ।

मानवता में धर्म की देखो गढ़ रही नई परिभाषा

नारा गूंजा जय श्री राम अब मिटेगी मन की निराशा ।

राम लल्ला के दर्शन पाकर होंगे भक्त होंगे जो निहाल

दुखियारे मुरझाए चेहरे फिर से होंगे अब खुशहाल ।

जाने कितने वर्षों बाद खुशी का यह दिन आया है

अवधपुरी की मेहराबों में केसर ध्वज लहराया है ।

: सरिता सिंह गोरखपुर

ये भी पढ़ें : आलेख: विष्णुसहस्त्रनाम के बराबर राम का नाम । डॉ लोकेंद्र सिंह कोट 

(2)

फिर से आओ राम धरा पर , अवधपुरी में ले अवतार।

नारी की अस्मत खतरे में, रावण दिखते यहाँ हजार। 

लाज बचाए कौन सिया की ,बिकती देखो बीच बाजार।

घर-घर में रावण बैठे हैं , नहीं सुरक्षित अबला नार।।

आओ राम कृपा कर दो ,अन्याय नहीं हरगिज स्वीकार।

प्रखर तीर से कर देना तुम, जग से दुष्टों का संहार।

दूर करो हे दशरथनन्दन, धरती से हर अत्याचार।

हम सब मिल फिर राम जपेंगे, होगी जग में जय जयकार।

सरिता सिंह, गोरखपुर

ये भी पढ़ें : New 10+ Jai shree Ram shayari 2024 in Hindi | जय श्री राम शायरी Status images Quotes 

संक्षिप्त जीवन परिचय : 

नाम: सरिता सिंह गोरखपुर

जन्मतिथि: 26 सितंबर 1987 शिक्षा : एमबीए (MBA) एवं ( बीएड) पारिवारिक विवरण: दो संतान (एक पुत्र एवं पुत्री)पति :डॉ राकेशकुमार गोरखपुर (एम.पी. टी ऑर्थो) निवास:- गोरखपुर

रोजगार: स्वास्थ्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पूर्वप्रोजेक्ट मैनेजर रिसर्च इंडिया ,2009 लखनऊ , विद्यावाचस्पति मानद उपाधि साहित्य संगम संस्थान 2022. विद्यावाचस्पति मानद उपाधि विक्रमशिला 2023

 प्रकाशित पुस्तके: (1)नारी पुष्प पलाश काव्य संग्रह आईएसबीएन :9789391333836 2021

( 2)आहुति मई,2021 ई बुक

(3) इदन्नमम 2022 सरिता सिंह के जीवन साहित्य (साहित्य संगम संस्थान से प्रकाशित) ई बुक

दायित्व: योजना सचिवसाहित्य संगम संस्थान उत्तर प्रदेश ,प्रबंधक सलाहकार साहित्य रेखा मंच दिल्ली,उपाध्यक्ष नारी शहर क्षमता विचार मंच गोरखपुर,विशेष एडमिन शब्दकार,अध्यक्ष गौरव साहित्यिक संस्थान गोरखपुर। 

साहित्यिक परिचय :

2019-2020 में वर्तमान अंकुर हिंदी दैनिक समाचार पत्र से कहानी लेखन के लिए मुंशी प्रेमचंद सम्मान।

सुमधुर कविता पाठ के लिए स्वर कोकिला सम्मान काव्य कला संस्थान सीतापुर एवं लेखन के लिए ज्योतिबा फुले सम्मान समतावादी मंच से मिला।

(1)बुलंदी विश्व रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में सहभागिता का अवसर मिला

(2) कोंच फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पर प्रमाण पत्र मिला। दूरदर्शन गोरखपुर से काव्यपाठ

(3) वर्ल्ड यूथएंड न्यूज संस्थान के तरफ से भारतीय गौरव अवार्ड(2021) 

(4) स्टार अवार्ड के तरफ से ग्लोबल आइकन अवार्ड मिला

(5) द रियल सुपर वूमेन अवार्ड 2020

(6) उत्तर प्रदेश काव्य गौरव सम्मान 2020 , 

 (7)भारत माता सम्मान 2021,-साहित्य संगम संस्थान द्वारा 'संगम सलिला ' 

 (8)भारत रत्नों का महायज्ञ विश्व रिकॉर्ड पत्र। (9)जन रामायण विश्व रिकार्ड काव्य पाठ, (10) विश्व रिकॉर्ड काव्य पाठ बुलंदी संस्था ,  नशा मुक्ति विश्व रिकॉर्ड ,

(11) फिराक गोरखपुरी सम्मान प्रयागराज , महादेवी वर्मा सम्मान 2022, साहित्य केतु सम्मान नागरी प्रचारिणी देवरिया , अटल सम्मान लखनऊ, केतकी सम्मान लखीमपुर खीरी , साहित्य प्रगल्भ पुरस्कार भागीरथी मंच गोरखपुर , सितंबर 2023 में गृह लक्ष्मी पत्रिका दिल्ली द्वारा मुख्य पृष्ठ पर जुझारू गृह लक्ष्मी का टाइटल मिला, 26वा अंतर्राष्ट्रीय जुनू अवार्ड मिला ,मंच संचालन तथा रेडियो स्पीकर से प्रति शनिवार साहित्य कार्यक्रम ।

 विभिन्न आभासी मंचों से 350 से ज्यादा ई प्रमाण पत्रपसंदीदा विषय: नशा मुक्ति ,पर्यावरण नारी विमर्श नारी उत्थान सामाजिक समस्याओ, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा विवाह के बदलते प्रतिमान, तथा समाज सुधार । सामाजिक बदलाव के लिए लेखन करने में विशेष अभिरुचि है।-अनेक पटलों पर काव्य पाठ /गोष्ठी अनवरत जारी-विभिन्न पटलों की काव्य गोष्ठियों का संचालन करने का अवसर भी मिला।विशेष-साहित्य संगम संस्थान द्वारा 'संगम सलिला ' 

जन्म स्थान: आजमगढ़ पैतृक निवास- आजमगढ़पालन पोषण एवं शिक्षा दीक्षा :लखनऊ .वर्तमान निवास-मो.-गोरखनाथ 2009 में रिसर्च इंडिया एनजीओ में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर काम करते हुए उसके बाद सन् 2015 से कुष्ठ नियंत्रण विभाग में कुछ रोगियों की सेवा करते हुए सामाजिक योगदान दे रही हैं साथ ही साथ नारीवाद पर नारियों को आगे बढ़ाने के लिए लेखन ,लखनऊ में माननीय मंत्री जी कौशल किशोर जी के कार्यक्रम नशा मुक्ति से जुड़कर विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम में अपना नाम दर्ज कराया और राम काव्य पाठ , निधि भारत रत्न , पाठ में दिल्ली से , विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ , साथ ही साथ मध्य प्रदेश से विद्यावाचस्पति एवं विक्रमशिला विद्यापीठ से विद्यावाचस्पति डि लिट उपाधि से विभूषित किया गया , गोरखपुरअनेक पत्र पत्रिकाओं, काव्य संकलनों, ई-बुक , ब्लॉगस, बेवसाइटस में रचनाओं का प्रकाशन सतत जारी ।

ये भी पढ़ें : New 20+ Jai shree Ram shayari 2024 in Hindi | जय श्री राम शायरी Status images Quotes

डिस्क्लेमर : निम्न पोस्ट में लेखक के अपने विचार है । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena Is A Senior Journalist And Editor Of Mission Ki Awaaz | Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil mandrayal City of Karauli district of Rajasthan.