सांसद डॉ. मनोज राजौरिया ने किया केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर द्वारा आयोजित प्रदर्शनी विकसित भारत संकल्पित भारत का उद्घाटन

Dec 27, 2023 - 20:48
 0
सांसद डॉ. मनोज राजौरिया ने किया केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर द्वारा आयोजित प्रदर्शनी विकसित भारत संकल्पित भारत का उद्घाटन
फोटो: विकसित भारत संकल्पित यात्रा करौली में शामिल अतिथिगण

करौली, 27 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा हैँ। इसकी जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के लिए विकसित भारत संकल्पित भारत प्रदर्शनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आम लोगों को इस तरह के आयोजनों का अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। यह विचार करौली के सांसद डॉ. मनोज राजौरिया ने बुधवार को सूचना केंद्र सभागार करौली में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होने उपस्थित दर्शकों से कर्तव्यपथ पर चलते हुए एक सशक्त, समृद्ध राष्ट्र-निर्माण की दिशा में आगे बढ्ने की अपील की। उन्होने उपस्थित विद्यार्थियों और जन समूह को संबोधित करते हुये कहा कि उपस्थित आमजन, इस प्रदर्शनी में उपलब्ध जानकारियों को प्राप्त भी करें और इनसे सीखे भी। 

इस अवसर पर मंच पर सपोटरा विधायक श्री हंसराज मीणा, करौली विधायक श्री दर्शन सिंह, जिला कलेक्टर श्री अंकित सिंह, केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर के संयुक्त निदेशक श्री रामखिलाड़ी मीणा, उपस्थित थे।

इस अवसर पर करौली विधायक दर्शन सिंह ने एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर संवादात्मक तरीके से उपस्थित लोगों को जानकारी दी और उपस्थित जन समूह को प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही जानकारी से लाभ लेने की अपील भी की। उन्होने कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी आजादी की शताब्दी मना रहा होगा तब भारत का स्वरूप कैसा होगा, इसका रोडमेप इस प्रदर्शनी में देखा जा सकता है। 

इस अवसर पर सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार अपने देशवासियों के सर्वांगीण कल्याण के लिए प्रयासरत हैं साथ ही वैश्विक एकता व कल्याण की दिशा में भी प्रयासरत हैं। आज भारत की चिकित्सा और आर्थिक क्षेत्र में हुई प्रगति का लाभ सारी दुनिया को मिल रहा है। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर के संयुक्त निदेशक रामखिलाडी मीणा ने प्रदर्शनी के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि पूरे राजस्थान में इस प्रकार की 20 प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे मनोरंजक तरीके से अलग-अलग क्षेत्रों की जानकारी प्रदर्शित की गई है। उन्होने बताया कि इस प्रदर्शनी में आजादी के अमृत महोत्सव से संबन्धित जोन भी बनाया गया है जिसके माध्यम से नयी पीढ़ी को आजादी के लिए हुए लम्बे संघर्ष और आजादी के लिए दिए गए बलिदानों की जानकारी प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकरी योजनाओं से संबन्धित मौखिक प्रशानोत्तरी प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रदर्शनी में आजादी का अमृत महोत्वस के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी चित्र व डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित की गई है। साथ ही महिला व बाल विकास विभाग, स्वस्थ्य विभाग, जिला अग्रणी बैंक, भारतीय डाक विभाग,इत्यादि विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।

इस प्रदर्शनी में अनेक एक्टीविटी जोन भी बनाए गए हैं, इनमें फिट इंडिया जोन, डिजिटल गेम जोन, महिला सशक्तीकरण जोन तथा वीआर जोन शामिल हैं।

 

यह प्रदर्शनी 29 दिसंबर 2023 तक प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में सभी के लिए निःशुल्क प्रवेश रहेगा। इस प्रदर्शनी का अधिकाधिक नागिरकों व विद्यार्थियों से अवलकोन करने तथा इस अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का अनुरोध केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर द्वारा किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena Is A Senior Journalist And Editor Of Mission Ki Awaaz | Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil mandrayal City of Karauli district of Rajasthan.