जटवाड़ा में चौबीसा ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित, समाज सुधार के संबंध में की चर्चा

Aug 21, 2023 - 18:17
Aug 21, 2023 - 18:20
 0
जटवाड़ा में चौबीसा ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित, समाज सुधार के संबंध में की चर्चा

Karauli: सूरौठ चौबीसा ब्राह्मण समाज की बैठक गांव जटवाड़ा में स्थित कावेरी भवन पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौबीसा अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया ने की। बैठक में समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की गई।

चौबीसा ब्राह्मण समाज के महामंत्री हरीश चंद शर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजगिरीस सहारिया ने बताया कि बैठक में चौबीसा ब्राह्मण समाज की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधि विधान से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। आचार्य देवकीनंदन शास्त्री जटवाड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम की पूजा करवाई। बैठक में गांव ढिंढोरा निवासी एक ब्राह्मण बंधू की ओर से चौबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए प्रार्थना पत्र पर परिचर्चा की गई। बैठक में ब्राह्मण समाज के सूरौठ तहसील अध्यक्ष का चुनाव करवाने के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया।

इस मौके पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने एवं शिक्षा व रचनात्मक कार्यों पर जोर देने की बात कही। बैठक में चौबीसा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Omprakash Verma Omprakash Verma Is A Journalist And Co-Editor Of Mission Ki Awaaz.