जटवाड़ा में चौबीसा ब्राह्मण समाज का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित

चौबीसा अध्यक्ष ने समाज की आम सभा में की कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को विधिवत रूप से दिलाई शपथ

Aug 7, 2023 - 22:06
Aug 7, 2023 - 22:21
 0
जटवाड़ा में चौबीसा ब्राह्मण समाज का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित

करौली: चौबीसा ब्राह्मण समाज की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को गांव जटवाड़ा में चौबीसा अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया के निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत हरेंद्रानंद सरस्वती ध्रुवघटा वाले थे। ब्राह्मण समाज की आम सभा में चौबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया ने चौबीसा कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके पश्चात कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत रूप से पद एवं समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर की गई। कार्यक्रम में चौबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया की ओर से घोषित की गई कार्यकारिणी में श्रीलाल कटारा सौमली, रामनिवास शर्मा खेड़ी हैवत, रामेश्वर बाबा, राम सतीश शर्मा एवं विशंभर दयाल शर्मा को संरक्षक, बाबूलाल कटारा व रमेश चंद्र पाठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश चंद शर्मा को महामंत्री, नरोत्तम शर्मा को कोषाध्यक्ष, प्रमोद तिवाड़ी व नरेंद्र बाबा को प्रवक्ता, प्रहलाद शास्त्री, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, भगवान सहाय शर्मा व रवि शंकर शर्मा को उपाध्यक्ष, नरेश चंद, राधा मोहन शर्मा, रूपेंद्र सहारिया, केदार लाल, लज्जाराम व योगेश शर्मा को संयुक्त मंत्री, हरिओम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, राधा रमन, सतीश चंद्र, मदन मोहन, गुलाबचंद एवं ओमप्रकाश टाइगर को संगठन मंत्री, ललित शर्मा, रमेश चंद शर्मा, टीकाराम शर्मा एवं रामप्रताप पाराशर को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी में ओमप्रकाश भुकरावली, यातेंद्र सहारिया, बालकृष्ण शर्मा, दिनेश शर्मा, डॉ घनश्याम व्यास, बृजमोहन पाराशर, भागीरथ शर्मा, देवकीनंदन शास्त्री, महेश चंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, स्वदेश शर्मा, हरदेश शर्मा, राम अवतार शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, मुकुट लाल, गोविंद प्रसाद, सुरेश चंद शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, उमेश शर्मा व चंद्र प्रकाश शर्मा को सलाहकार एवं कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत रूप से शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मंच संचालन रिटायर्ड प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में हिंडौन शहर के पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा, हिंडौन तहसील अध्यक्ष अशोक शर्मा, हिंडौन शहर अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, सूरौठ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, ब्रह्मदेव समाज के संभाग प्रभारी जेपी शर्मा, पूर्व तहसील अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, पूर्व चौबीसा अध्यक्ष महेश चंद शर्मा, हुक्मी खेडा के पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिलाध्यक्ष राम पंडा, राधेश्याम पाली, गजानंद शर्मा, कैलाश शर्मा ढिंढोरा, यातेंद्र सहारिया, सामाजिक कार्यकर्ता राजगिरीश सहारिया, बबलू तिवाड़ी, कमलेश पाराशर, गंगा प्रसाद बंडा, अशोक तिवाड़ी महू, सतीश पंडित ढिंढोरा, रमन शर्मा सौमली, राजू चतुर्वेदी, भगवान सहाय शर्मा हुक्मी खेड़ा, भागीरथ शर्मा, लव शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, गौरव सहारिया, सोहनलाल सहारिया जटवाड़ा सहित काफी लोग विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं का भगवान परशुराम का दुपट्टा उढा कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में बाहर से आए ब्राह्मण समाज के लोगों ने चौबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया का साफा माला पहनकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सामाजिक एकता लाने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के संबंध में परिचर्चा की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Omprakash Verma Omprakash Verma Is A Journalist And Co-Editor Of Mission Ki Awaaz.