हिंडौन सिटी में "कोहरे से लिपटी हुई सांस" पुस्तक का विमोचन

Sep 14, 2023 - 20:30
Sep 14, 2023 - 20:30
 0
हिंडौन सिटी में "कोहरे से लिपटी हुई सांस" पुस्तक का विमोचन

करौली: हिण्डौन सिटी के उभरते हुए साहित्यकार सोमनाथ शर्मा की नई रचना "कोहरे से लिपटी हुई सांझ" पुस्तक का आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर विमोचन किया गया।

नीराजन संस्था के हेमन्त सोनी ने बताया कि आज 14 सितंबर गुरुवार को झारेडा रोड़ स्थित आशा मैरिज होम में आयोजित हिन्दी दिवस कार्यक्रम में हिण्डौन के उभरते हुए साहित्यकार सोमनाथ शर्मा द्वारा लिखित काव्य संग्रह पुस्तक "कोहरे से लिपटी हुई सांझ" का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में साहित्यकार राजाराम भादू मुख्य अतिथि रहे और अध्यक्षता डॉ दया महलावत ने की जबकि चरणसिंह पथिक,जयगोविंद बेंदिल,बैंक मैनेजर कृष्ण मोहन गुप्ता व यादराम धाकड़ विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में नीराजन संस्था की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व उपसभापति नफ़ीस अहमद, समाजसेवी और श्रेष्ठा संगीत व साहित्य संगम के प्रेरक ओ पी मंगल,भारत विकास परिषद के देवेंद्र शर्मा,निहाल सिंह,ओमी धाकड़, राज्य पर सम्मानित शिक्षक कृष्ण बिहारी पाठक राघवेंद्र भारद्वाज दयाल सिंह सोलंकी मनीष भारद्वाज, संतोष गुप्ता,अरविंद धाकड़,शत्रुघ्न सोलंकी,सोहन शर्मा, सतीश गोयल, छैल बिहारी पाठक, विजेंद्र सिंघल सहित उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Omprakash Verma Omprakash Verma Is A Journalist And Co-Editor Of Mission Ki Awaaz.