Delhi Election Result 2025 : दिल्ली में बीजेपी को बहुमत, आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को मिली शिकस्त
Delhi Election Result 2025 । दिल्ली के 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 और आप ने 22 सीटें जीती हैं , दिल्ली की कुर्सी पर अब भाजपा बिराजमान हो चुकी है, इसके लिए भाजपा को 27 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है ।

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम में बीजेपी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हो गया, वहीं आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है । वहीं कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आ पाई है लेकिन 70 सीटों में से 14 सीटें ऐसी रही, जिन पर कांग्रेस के कारण आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा । दिल्ली के 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 और आप ने 22 सीटें जीती हैं । दिल्ली की कुर्सी पर अब भाजपा बिराजमान हो चुकी है, इसके लिए भाजपा को 27 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है ।
ये चुनाव नतीजे आम आदमी पार्टी के काफी निराशाजनक साबित हुए, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज चुनाव हार चुके हैं । आप के लिए राहत की बात बस इतनी है कि मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गई है । आम आदमी पार्टी के दफ्तर में सन्नाटा पसरा है तो वहीं बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल है ।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर इनको मिली जीत अर्थात जो नए विधायक बने है उनके नाम नीचे लिस्ट में दिए गए हैं -
- आदर्श नगर विधानसभा विधायक राज कुमार भाटिया (बीजेपी)
- अंबेडकर नगर विधानसभा विधायक डॉ अजय दत्त (आप)
- बाबरपुर विधानसभा विधायक गोपाल राय (आप)
- बल्लीमारान विधानसभा विधायक इमरान हुसैन (आप)
- बवाना विधानसभा विधायक रविंदर इंदराज सिंह (बीजेपी)
- बादली विधानसभा विधायक दीपक चौधरी (बीजेपी)
- बदरपुर विधानसभा विधायक राम सिंह नेताजी (आप)
- बुराड़ी विधानसभा विधायक संजीव झा (आप)
- बिजवासन विधानसभा विधायक कैलाश गहलोत (आप)
- चांदनी चौक विधानसभा विधायक पुनर्दीप सिंह सावनी (सैबी) (आप)
- छतरपुर विधानसभा विधायक करतार सिंह तंवर (बीजेपी)
- दिल्ली कैंट विधानसभा विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान (आप)
- देवली विधानसभा विधायक प्रेम चौहान (आप)
- द्वारका विधानसभा विधायक प्रद्युम्न सिंह राजपूत (बीजेपी)
- गांधी नगर विधानसभा विधायक नवीन चौधरी (आप)
- घोंडा विधानसभा विधायक अजय महावर (बीजेपी)
- गोकलपुर विधानसभा विधायक प्रवीण निमेश (बीजेपी)
- ग्रेटर कैलाश विधानसभा विधायक शिखा रॉय (बीजेपी)
- हरिनगर विधानसभा विधायक श्याम शर्मा (बीजेपी)
- जनकपुरी विधानसभा विधायक आशीष सूद (बीजेपी)
- जंगपुरा विधानसभा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह (बीजेपी)
- कालकाजी विधानसभा विधायक आतिशी (आप)
- करावल नगर विधानसभा विधायक कपिल मिश्रा (बीजेपी)
- करोल बाग विधानसभा विधायक विशेष रवि (आप)
- कस्तूरबा नगर विधानसभा विधायक नीरज बसोया (बीजेपी)
- किराड़ी विधानसभा विधायक अनिल झा (आप)
- कोंडली विधानसभा विधायक कुलदीप कुमार (आप)
- कृष्णा नगर विधानसभा विधायक डॉ अनिल गोयल (बीजेपी)
- मादीपुर विधानसभा विधायक कैलाश गंगवाल (बीजेपी)
- मालवीय नगर विधानसभा विधायक सतीश उपाध्याय (बीजेपी)
- मंगोलपुरी विधानसभा विधायक राजकुमार चौहान (बीजेपी)
- मटियाला विधानसभा विधायक संदीप सेहरावत (बीजेपी)
- महरौली विधानसभा विधायक महेंदर चौधरी (आप)
- मॉडल टाउन विधानसभा विधायक अशोक गोयल (बीजेपी )
- मटिया महल विधानसभा विधायक आले मोहम्मद इकबाल ( आप )
- मोती नगर विधानसभा विधायक हरीश खुराना (बीजेपी)
- मुंडका विधानसभा विधायक गजेंद्र दराल (बीजेपी)
- मुस्तफाबाद विधानसभा विधायक मोहन सिंह बिष्ट (बीजेपी)
- नजफगढ़ विधानसभा विधायक नीलम पहलवान (बीजेपी)
- नांगलोई जाट विधानसभा विधायक मनोज कुमार शौकीन (बीजेपी)
- नरेला विधानसभा विधायक राज करण खत्री (बीजेपी)
- नई दिल्ली विधानसभा विधायक प्रवेश सिंह साहिब (बीजेपी)
- ओखला विधानसभा विधायक मनीष चौधरी (बीजेपी)
- पालम विधानसभा विधायक कुलदीप सोलंकी (बीजेपी)
- पटेल नगर विधानसभा विधायक प्रवेश रत्न (आप)
- पटपड़गंज विधानसभा विधायक रविंदर सिंह नेगी (बीजेपी)
- आर के पुरम विधानसभा विधायक अनिल कुमार शर्मा (बीजेपी)
- राजौरी गार्डन विधानसभा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा (बीजेपी)
- रिठाला विधानसभा विधायक कुलवंत राणा (बीजेपी)
- राजिंदर नगर विधानसभा विधायक उमंग बजाज (बीजेपी)
- रोहतास नगर विधानसभा विधायक जितेंदर महाजन (बीजेपी)
- रोहिणी विधानसभा विधायक विजेंदर गुप्ता (बीजेपी)
- सदर बाजार विधानसभा विधायक सोम दत्त (आप)
- संगम विहार विधानसभा विधायक चंदन कुमार चौधरी (बीजेपी)
- सीलमपुर विधानसभा विधायक चौधरी जुबैर अहमद (आप)
- सीमापुरी विधानसभा विधायक वीर सिंह धींगान (आप)
- शाहदरा विधानसभा विधायक संजय गोयल (बीजेपी)
- शकूर बस्ती विधानसभा विधायक करनैल सिंह (बीजेपी)
- शालीमार बाग विधानसभा विधायक रेखा गुप्ता (बीजेपी)
- सुल्तानपुर माजरा विधानसभा विधायक मुकेश कुमार अहलावत (आप)
- तिमारपुर विधानसभा विधायक सूर्य प्रकाश खत्री ( बीजेपी )
- तुगलकाबाद विधानसभा विधायक साही राम (आप)
- तिलक नगर विधानसभा विधायक जरनैल सिंह (आप)
- त्रिनगर विधानसभा विधायक तिलक राम गुप्ता (बीजेपी)
- त्रिलोकपुरी विधानसभा विधायक रविकांत उज्जैन ( बीजेपी )
- उत्तम नगर विधानसभा विधायक पवन शर्मा (बीजेपी )
- विकासपुरी विधानसभा विधायक पंकज कुमार सिंह (बीजेपी )
- विश्वास नगर विधानसभा विधायक ओम प्रकाश शर्मा (बीजेपी)
- वजीरपुर विधानसभा विधायक पूनम शर्मा ( बीजेपी )
- लक्ष्मी नगर विधानसभा विधायक अभय वर्मा ( बीजेपी )
What's Your Reaction?






