मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री, अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित सिटी पार्क में लोगों से मुलाकात, ‘‘फिट इंडिया‘‘ संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कदम

Jan 2, 2024 - 15:51
 0
मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री, अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित सिटी पार्क में लोगों से मुलाकात, ‘‘फिट इंडिया‘‘ संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कदम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घने कोहरे और ओस के बीच अलसुबह अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के दौरे पर निकले इस दौरान मुख्यमंत्री ने मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक किया। उन्होंने वॉक के साथ लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया।
 इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि नववर्ष की सुबह प्रधानमंत्री जी ने ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के 108वें संस्करण में भी फिट रहने का संदेश दिया था। इसलिए हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। 

इस दौरान भाजपा नेता मनोज पाण्डेय, नगर निगम चेयरमैन अरुण कुमार वर्मा, पार्षद शक्ति प्रकाश यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Vinod Tatiwal Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz State President of JK Foundation. Contact No. - 8562884115