ढिंढोरा में बसपा के आकाश आनंद ने किया भगवान तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण

Aug 18, 2023 - 21:28
Aug 18, 2023 - 21:29
 0
ढिंढोरा में बसपा के आकाश आनंद ने किया भगवान तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण

Karauli: हिंडोन उपखंड के ढिंढोरा के नव निर्माण बज्र बौद्ध विहार मैं भगवान तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के द्वारा किया गया। प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भीक्कू संघ के भंते लोकपाल धम्म कीर्ति मथुरा द्वारा बुद्ध वंदना कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भी अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाओं और पंचशील का पाठ किया गया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से ठीक पहले तीन मूर्ति ढिंढोरा से जुलूस के माध्यम से प्रतिमा स्थल पर तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा को बैंड बाजा डीजे के साथ लाया गया जहां रास्ते में दो जिप्सी कारों से जुलूस पर पुष्प वर्षा की गई।

इस अवसर पर बुद्ध विहार के विकास के लिए कई भामाशाह होने हजारों रुपए की राशि भेंट की। इसके साथ ही जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश चंद खिजुरी द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा को वज्र बौद्ध विहार में स्थापित करने हेतु प्रदान की गई। प्रतिमा अनावरण समारोह के कार्यक्रम का संचालन फूल सिंह बौद्ध भरतपुर द्वारा किया गया।  प्रतिमा अनावरण समारोह में  राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, सुरेश आर्य ,डॉ अशोक सिद्धार्थ, रामजीवन बौद्ध, विजय बैरवा, प्रेम बारूपाल, जिला प्रभारी दौलत राम जाटव ,जिला प्रभारी शिव सिंह जाटव ,जिला प्रभारी हीरालाल  बैरवा,जिला प्रभारी संतोष ठेकेदार, जिला अध्यक्ष जमुनालाल जाटव ,मानसिंह बौद्ध बाड़ी, द बुद्धिस्ट सोसाइटी के दक्षिण राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद बौद्ध, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा ,संभाग मीडिया प्रभारी राधेश्याम गुलपाडिया, देशराज बौद्ध, शुगर लाल बौद्ध, पीटीआई मानसिंह बौद्ध सहित ढिंढोरा ,खेड़ी, खजूरी, जटनगला, धंधावली, सूरौठ, मिल्कीपुर, हिंडौन सहित दर्जनों गांव के हजारों महिला पुरुष एवं बौद्ध अनुयाई उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Omprakash Verma Omprakash Verma Is A Journalist And Co-Editor Of Mission Ki Awaaz.